स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रुड़की, मेयर गौरव गोयल ने बेहतर प्रदर्शन पर अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई

रुड़की । स्वच्छ सर्वेक्षण में रुड़की नगर निगम का स्थान राज्य में इस बार भी द्वितीय स्थान पर रहा है। मेयर गौरव गोयल ने इसका श्रेय नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पार्षद गणों के साथ-साथ नगर की जनता को भी दिया है। इस अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्होंने सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निकट भविष्य में और अच्छा बेहतर प्रदर्शन हो, इसके लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण में रुड़की नगर निगम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह तीसरा मौका है जब नगर निगम रुड़की को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष देशभर के विभिन्न नगरों एवं शहरों का स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जाता है। केंद्र की ओर से जनवरी में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम रुड़की आई और नगर के कोने-कोने में जाकर निरीक्षण कर यहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही पब्लिक फीडबैक भी की।
सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को भारत सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम घोषित किया, जिसमें नगर निगम रुड़की को इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर देहरादून नगर रहा है यह स्थान रुड़की को एक लाख से दस तक की आबादी वाले शहर की कैटेगरी में मिला है। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में पूरे भारत में 134 वें स्थान पर रुड़की नगर रहा है। विगत वर्ष हमारा स्कोर 3277 नंबर पर था जोकि इस बार बढ़कर 3765 हो गया है। इस अवस्था में हमें इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक अंक मिले हैं। उत्तराखंड राज्य में सभी नगर निगमों में रुड़की नगर निगम को दूसरा स्थान मिलने पर मेयर गौरव गोयल सहित नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

About Author

You may have missed

Share