गौरीकंड! सुबह से लापता 17 लोगों की खोजबीन में जुटीं हैं टीमें, बारिश बनी मुसीबत..

@हिंवाली न्यूज ब्यूरो (05 अगस्त 2023)

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन से लापता हुए 20 लोगों का सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन एवं खोजबीन कार्य जारी है। खोजबीन व रेस्क्यू के दौरान अब तक 03 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जिनकी शिनाख्त की जा रही है। भूस्खलन में अभी भी लापता हुए 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू सुबह 5.30 बजे से शुरू हो गया है।

बता दें कि बीते सायं बारिश व अंधेरा होने के कारण खोजबीन का कार्य रोक दिया गया था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं के जवान खोजबीन में आज सुबह से फिर जुट गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है।

आपको अवगत करा दें कि दुर्भाग्य से रुद्रप्रयाग देश के 10 सबसे अधिक भूस्खलन खतरे वाले जिलों में से पहले नंबर पर है। इसकी तस्दीक पिछले तीन-चार दशकों के दौरान जिले में भूस्खलन की वे बड़ी घटनाएं हैं, जिनमें हजारों लोग मारे गए या लापता हो गए। 2013 में केदारनाथ में हुए भूस्खलन और बाढ़ में 4500 लोग मौत के आगोश में सो गए थे या नामो-निशान मिट गया।

About Author

You may have missed

Share