@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (24 सितंबर 2024)

बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में गांधी घाट पर पैर फिसलने से अलकनंदा में गिरे मलेशिया निवासी सुरेश चंद्र को एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। जबकि सुरेश को बचाने के लिए नदी में कूद उनके पुत्र बलराज सेठी की खोजबीन की जा रही है।

भारतीय मूल के दोनों पिता पुत्र मलेशिया से अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ चारधाम यात्रा के लिए भारत आए थे। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति सुरेश चंद्र का विवेकानंद अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

About Author