सात दिवसीय NSS शिविर का हुआ शुभारंभ….

0

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (16 मार्च 2026)

दिनांक 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक होने वाले एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय मायनी गुनियाला में आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्घाटन आज दिनांक 16 मार्च 2026 को मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम कंडारी पार्षद द्वारा किया गया है इस उपलक्ष में एनएसएस के स्वयंसेवीयों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया गया उसके उपरांत छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात पार्षद श्रीमती कुसुम कंडारी द्वारा एन एस एस स्वयं सेवियों का मार्गदर्शन किया और एन एस एस अधिकारी श्री विष्णु कुमार द्वारा 7 दिन की रूप रेखा के बारे में जानकारी दी गई।

प्रदीप कठैत अंजना चौहान द्वारा पार्षद श्रीमती कुसुम कंडारी को पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया इस मौके पर विभागाध्यक्ष श्री सुदर्शन सिंह तथा श्री नवीन चंद्र व्याख्याता आदि लोग मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Share