दशोली ब्लॉक के मैठाणा गांव में माँ इंद्रामती मंदिर में चोरी की घटना, 03 छत्र और एक मूर्ति हुई चोरी…….
@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (17 अप्रैल 2026)
चमोली। दशोली ब्लॉक के के मैठाणा गांव स्थित माँ इंद्रामती मंदिर में चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर में हाल ही में 19 से 27 मार्च के बीच शतचंडी अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मंदिर में चोरी की घटना सामने आई, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है, साथ ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की भी अपील की है।