@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (11नवंबर 2026)
11 नवंबर को प्रातः 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हुए श्री केदारनाथ धाम के कपाट, भावुक हुए श्रद्धालु
केदारनाथ धाम, उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को प्रातः 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान पूरा धाम बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
कपाट बंद होने के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बाबा केदारनाथ को विदाई दी और अगले यात्रा सीजन में पुनः दर्शन की कामना की।
कपाट बंद होने के बाद अब भगवान श्री केदारनाथ की शीतकालीन पूजा-अर्चना श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में संपन्न होगी। शीतकाल के दौरान श्रद्धालु यहीं बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
बाबा केदार की डोली के शीतकालीन प्रवास की परंपरा के साथ केदारनाथ धाम में यात्रा का एक और अध्याय संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने बाबा से सभी भक्तों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
जय बाबा केदारनाथ! हर हर महादेव!
