कांग्रेस के अध्यक्ष बनें मल्लिकार्जुन खड़गे, 7897 वोटों से की जीत हासिल

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) कांग्रेस के नए अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे चुनाव जीत गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने

The post शशि थरूर को हरा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर विजयी हुई मल्लिकार्जुन खड़गे, बधाई का लगा तांता appeared first on uttarakhandupdate.

दिल्ली : कांग्रेस के नए अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे चुनाव जीत गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को अध्यक्ष पद के चुनाव में हरा दिया है। इस चुनाव में खड़के को 7897 वोट मिले, जबकि उनके सामने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर को मात्र 1072 वोट मिले। वहीं 416 वोट अमान्य हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें कुल 9385 डेलिगेट्स ने वोट डाले थे। कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे, मलिकार्जुन की जीत के बाद मतगणना एजेंट गौरव गोगोई ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। हमें गर्व है कि इतने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया गया। हम सोनिया गांधी के प्रति भी आभार महसूस करते हैं, जिन्होंने मुश्किल समय में पार्टी की कमान संभाली।

वोटों की गिनती की प्रक्रिया के बीच शशी थरूर ने ट्वीट कर कहा कि मैं धन्यवाद करता हूं उन सभी का, जिन्होंने इस इवेंट को ऐतिहासिक बनाया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का पद पाना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खरगे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे।  एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।

About Author

You may have missed

Share