देवराड़ी देवी यात्रा का विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में हुआ भव्य स्वागत…..

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (20 फरवरी 2025)
पोखरी। रानीगढ़ पट्टी के देवल गांव में अपने मंदिर के गर्भगृह से चार दिसंबर को बारह साल बाद छह माह की देवरा यात्रा पर निकली रानीगढ़ पट्टी की आराध्य भगवती देवराड़ी देवी रानीगढ़, धनपुर, तल्ला नागपुर के 182 गांवों का भ्रमण करते हुऐ बीते रोज सारी, (बैंसौड़) चमसील गांव से होते हुऐ देर शाम विकासखंड पोखरी की तलहटी में स्थित ग्राम पंचायत बमोथ में रात्रि विश्राम को पहुंची तो ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को प्रातः देवी मां के मुख्य पुजारी प्रकाश देवली और अन्य सभी देवी देवताओं के पार्श्वों द्वारा भगवती देवराड़ी देवी और साथ में चल रहे देवताओं की विशेष पूजा पाठ किया गया। तदुपरांत देवी मां को पंचायत भवन के चौक में महिलाओं ने कीर्तन भजन के साथ सामुहिक रूप से श्रृंगार सामग्री और पुष्प अक्षत भेंट कर पूजा अर्चना की। और देवी मां की डोली और पाश्र्व सहित सभी देवताओं ने अवतरित होकर उपस्तिथि श्रद्धालुओं को दर्शन देकर अपना आशीर्वाद दिया वहीं ग्रामीणों ने भी देवी मां से घर, गांव व क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की मनौतियां मांगी गई।
देवराड़ी देवी की देवरा यात्रा डोली के साथ देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राणा, देवी मां के मुख्य पुजारी प्रकाश देवली, देवी मां के पस्वा प्रदीप राणा, गणवें करन पाण्डेय, प्रेम सिंह बिष्ट, जसपाल सिंह बिष्ट, ऐरवाले शाहिल और पप्पू पाण्डेय, सौरभ, प्रदीप चौधरी, हरियाली देवी के पाश्व कमलेश देवली, जीतपाल सिंह चौधरी, दिग्पाल चौधरी, वीरेश, वीर सिंह चौधरी, गंगा सिंह चौधरी, सुखदेव चौधरी, सुभाष पांडेय, प्रेम देवली, नारायण सिंह चौधरी, कुंवर सिंह आदि नंगे पांव यात्रा में शामिल हैं।