@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (27 मार्च 2024)

डोईवाला/ देहरादून- वाहनों के टकराने से हुआ भीषण हादसा,मासूम समेत 3 की मौत,डोईवाला के कुंआवाला क्षेत्र में सुबह 6:00 बजे हुआ बड़ा हादसा।

ईकोस्पोर्ट, आल्टो 800 व मारुति ईको की हुई जबरदस्त टक्कर

टक्कर लगने से एक बच्चे,एक महिला व एक पुरुष की मौके पर ही हुई मौत

जबकि 6 लोग घायल हैं, जिनका उपचार दून अस्पताल में चल रहा है।

डोईवाला(देहरादून)- 27 मार्च

उत्तराखंड की राजधानी से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें तीन लोगों की मौत होना बताया जा रहा है।देहरादून के पास डोईवाला- कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के समीप तीन वाहनों की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। एक वाहन में सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई। अन्य घायलों को इलाज के लिए दून अस्पताल भेजा गया है।

बुधवार सुबह तीन वाहनों के आपस में टकराए जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है। दादेश्वर मंदिर से पहले तीन वाहन आपस में टकराने से दुर्घटना ग्रस्त हो गए। इनमें से एक वाहन में चालक सहित सात लोग सवार थे, जिनमे दो बच्चे तीन पुरुष और दो महिलाएं थीं। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। अन्य वाहन में एक-एक लोग घायल है। छह घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है।

About Author