भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष के निधन पर किया शोक व्यक्त

कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार की नगर उपाध्यक्ष पूनम थपलियाल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे डेंगू से पीड़ित थी और दिल्ली के वेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर आते ही कोटद्वार भाजपा सहित प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, पंकज भाटिया, वीरेंद्र रावत, राज गौरव नौटियाल, उमेश त्रिपाठी, मनोज कुंडलिया, अनीता आर्य, मानेश्वरी बिष्ट, सुनीता कोटनाला और बीना रावत सहित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

About Author

You may have missed

Share