देहरादून : द्रौपदी का डांडा-2 हिमस्खलन रेस्क्यू अपडेट :  कमांडेंट SDRF मणिकांत मिश्रा घटनास्थल के लिए हेलीकाप्टर के माध्यम से हुए रवाना।  कमांडेंट SDRF मणिकांत मिश्रा उत्तरकाशी के द्रोपदी का डांडा-2 में निम प्रशिक्षुओ के साथ हुई एवलांच दुर्घटना में राहत एवं बचाव कार्यों को उत्तरोत्तर गति देने हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार व पुलिस उपमहानिरीक्षक SDRF रिधिम अग्रवाल के निर्देशानुसार सहस्त्रधारा से हेलिकॉप्टर के माध्यम से मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के बेस कैम्प उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए है।  NIM से प्राप्त आधिकारिक सूचना के अनुसार हिमस्खलन की चपेट में आये माउनट्रैनर्स दल के दिनांक 04 अक्टूबर 2022 को 04 शव एवं आज दिनांक 06 अक्टूबर 2022 को 05 शव (कुल 09 लोगों के शव) बरामद किये गये हैं जिनमें 02 प्रशिक्षक एवं 07 प्रशिक्षु हैं। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

About Author