कोटद्वार । नवनियुक्त एसएसपी श्वेता चौबे ने लापरवाही बरतने पर कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रद्युमन नेगी व सिपाही को निलंबित कर दिया है। आपको बताते चले कि बीते 20 अक्टूबर को कोटद्वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शीतलपुर नयी बस्ती के गजेन्द्र पुत्र मोहन सिंह उम्र 36 वर्ष के ऊपर हमलावरों ने जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें गजेंद्र गंभीररूप से घायल हो गया था और रविवार को उपचार के दौरान गजेंद्र की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों व गांव वालों ने हत्या आरोपियों की पकड़ के लिए कोटद्वार हरिद्वार मोटर मार्ग के हल्दूखाता स्थित सर्वोदय चौक पर जाम लगा दिया ।
मृतक गजेन्द्र के परिजनों ने बताया कि 20 अक्टूबर को कुछ हमलावर लोगों ने कलालघाटी चौकी के समीप शराब ठेके पर गजेंद्र के साथ मारपीट की उसके बाद हमलावरों ने गांव के नजदीक दुबारा जानलेवा हमला किया । हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कलालघाटी पुलिस चौकी को तहरीर दी गई लेकिन वहीं चौकी इंचार्ज ने तहरीर पर कार्यवाही ना करते हुए उन पर समझौते का दबाव बनाया। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को देखते हुए रविवार को मृतक के परिजनों और गांव वालो ने हल्दुखाता में सड़क जाम कर दी और हमलावरों की गिरफ्तारी और पुलिस चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग पर अड गए। जिसमे तुरंत नवनियुक्त एसएसपी स्वेता चौबे ने एक्शन लेते हुए इंचार्ज प्रद्युमन नेगी व एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया। और हमलावरों की तुरंत गिफ्तारी के लिए निर्देशित किया। जिसमे कोटद्वार पुलिस हरकत में आई और कुछ ही देर में हमलावारो की गिरफ्तारी भी कर दी। जिसके ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।

Comments are closed.