UKSSSC के नए अध्यक्ष बने रिटायर्ड आईपीएस गणेश सिंह मर्तोलिया

UKSSSC Chairman: उत्तराखंड सरकार ने भर्ती घोटालों की जांच के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। रिटायर्ड आईपीएस गणेश सिंह मर्तोलिया को UKSSSC के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है।

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने भर्ती घोटालों की जांच के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। रिटायर्ड आईपीएस गणेश सिंह मर्तोलिया को UKSSSC के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है। विवादित उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) को भर्ती विवाद के बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। सरकार ने रिटायर्ड IPS ऑफिसर गणेश मर्तोलिया को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। UKSSSC में भर्ती  घोटाला होने के बाद तत्कालीन अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से यह पद खाली चल रहा था। इस पद को भरने के लिए सरकार लंबे वक्त से प्रयास कर रही थी। अब जाकर रिटायर्ड IPS अफसर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनके सामने विवादों से घिरे UKSSSC को सुधारने की बड़ी चुनौती है।

About Author

You may have missed

Share