उत्तरकाशी :  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के दिशा-निर्देशन में दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी द्वारा गत शानिवार को कोतवाली क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों के साथ कोतवाली उत्तरकाशी में गोष्ठी आयोजित की गई, इस दौरान उनके द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों से गांव के कुशलता के बारे मे पूछा गया। गांवों में बाहरी व्यक्तियों के आने पर तुरन्त सूचना पुलिस को देने, गांवों व गांव के आस-पास अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की जानकारी देने तथा मादक पदार्थ, शराब,कच्ची शराब का अवैध कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को देने व पुलिस का सहयोग करने हेतु बताया गया। साथ ही  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  द्वारा प्रारम्भ की गई मुहिम “उदयन” के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

About Author