हिंवाली न्यूज़

चमोली/पीपलकोटी: 28 अक्टूबर को अपनी स्कूटी से बद्रीनाथ से आ रहे दो युवक पीपलकोटी निवासी लोकेश तथा गणाई पातालगंगा निवासी रघुवीर जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है,जबकि उनकी स्कूटी हनुमान चट्टी से 2 किलोमीटर आगे सड़क किनारे गिरी हुई मिली। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने पीपलकोटी पहुंचकर लोकेश के माता-पिता से मिली तथा दोनों परिवारों की मदद का आश्वासन दिया है साथ ही जिलाधिकारी चमोली व पुलिस अधीक्षक चमोली को भी युवकों की तलाश हेतु हर संभव प्रयास के लिए कहा है। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, नगर अध्यक्ष पीपलकोटी रमेश बंडवाल, अतुल शाह आदि मौजूद रहे।

About Author