राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची उत्तराखंड

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (08 दिसम्बर 2022)

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण भी किया। राष्ट्रपति अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

About Author

You may have missed

Share