नंदानगर विकासखंड के कुण्डबगड़ में भालू के हमले में महिला घायल…..

0

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (11 जून 2026)

नंदानगर। कुंड बगड़ में महिला पर भालू का जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफरकुंड बगड़। क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार सुबह कुंड बगड़ क्षेत्र में जंगल से लकड़ी लेने जा रही एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला अन्य महिलाओं के साथ जंगल की ओर जा रही थी, तभी घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला बोल दिया।

भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू महिला को अधमरी अवस्था में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। साथ मौजूद महिलाओं ने तत्काल गांव वालों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है।

About Author

Leave a Reply

Share