माननीय राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा हिलास भोजनालय का उद्घाटन….

0

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (21 जून 2026)

दिनांक 21 जून 2026 को विकासखंड दशोली में गठित **मण्डल घाटी CLF** के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित **सामुदायिक उद्यम “हिलास रेस्टोरेंट”** का शुभ उद्घाटन माननीय राज्यसभा सांसद **श्री महेंद्र भट्ट** द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित **मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी** ने ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना के उद्देश्यों एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि परियोजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर माननीय सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय पहाड़ी उत्पाद तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। इससे न केवल स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा, बल्कि लोगों को उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य संस्कृति एवं स्थानीय उत्पादन के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी।

 

उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट संचालन में भोजन की गुणवत्ता, ग्राहकों के प्रति व्यवहार तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बेहतर सेवाओं के माध्यम से ही अधिक से अधिक लोग रेस्टोरेंट से जुड़ेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के अवसरों में वृद्धि होगी।

 

माननीय सांसद ने परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद चमोली के यात्रा मार्गों पर ऐसे और सामुदायिक रेस्टोरेंट स्थापित करने के प्रयास किए जाएं, जिससे स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

 

कार्यक्रम में माननीय राज्यमन्त्री हरक सिंह नेगी और जिला महामन्त्री अरुण चमोली, जिला विकास अधिकारी श्री कमलेश पंत, जिला परियोजना प्रबंधक REAP श्री शशिकांत यादव *समस्त सहायक प्रबंधक REAP, विकासखंड स्तरीय REAP स्टाफ दशोली, मण्डल घाटी CLF के पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।

About Author

Leave a Reply

Share