जय बद्री विशाल स्वायत्त सहकारिता मैठाणा विकासखंड दशोली की वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन…..

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (07 अगस्त 2024)

चमोली। बुधवार को जय बद्री विशाल स्वायत्त सहकारिता मैठाणा विकासखंड दशोली की वार्षिक आम सभा का आयोजन विकासखंड सभागार दशोली चमोली में किया गया। बैठक में 20 राजस्व ग्रामों के अंतर्गत गठित 18 ग्राम संगठनो के 186 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।


वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रुप में भगवान सिंह राणा खंड विकास अधिकारी दशोली एवम् नयन कुंवर अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन दशोली एवम् शिव प्रसाद डिमरी ग्राम प्रधान मैठाणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जय बद्री विशाल कलस्टर की अध्यक्षा मुन्नी देवी द्वारा समस्त प्रतिभागियों का स्वागत एवम् आभार व्यक्त करते हुए क्लस्टर के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023/24 में संचालित गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। आम सभा बैठक में बिजनेश प्रमोटर सुमन सिंह द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए रीप परियोजना एवम् एनआरएलएम की जानकारी दी गई।


इस अवसर पर कलस्टर की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जिसमें मुन्नी देवी अध्यक्ष, देवकी देवी सचिव एवम् यमुना देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी बीoएसo राणा ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि रेखीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठाना चाहिए। आम सभा बैठक में कृषि विभाग से एडीओ वीकेपी मुकेश कुमार, एडीओ सहकारिता सौरभ रवि, रीप परियोजना से सहायक प्रबंधक राजबर सिंह बिष्ट एवम् महेंद्र सिंह कफोला, मोहन सिंह नेगी बीएमएम, मनोज कुंवर, देवेंद्र नेगी रीप द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गईI इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा 15 अल्ट्रा पूअर लाभार्थियों को 35-35 हज़ार की धनराशि के चैक डेयरी, मुर्गी पालन, सिलाई, लोहारगिरी इत्यादि आजीविका गतिविधियों को शुरू करने हेतु वितरित किए गए।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गईI इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन दशोली के अध्यक्ष नयन कुंवर ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं आज समूहों के माध्यम से आजीविका गतिविधियों के जरिए आर्थिक एवम् सामाजिक रूप से सशक्त हो रही है।

कार्यक्रम में विकास सिंह गुसाईं सहायक प्रसार कृषि एवम् पशुपालन रीप, दीपा नेगी एरिया कोर्डिनेडर, समस्त बोर्ड सदस्य, कलस्टर कार्मिक सुमन सिंह, सीमा सती, सपना, अंजलि, आशा नेगी, रोहित, शशांक, विनोद कुमार, कुलदीप सिंह, ममता, अंशुल सिंह, अनामिका, पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी सहित सभी ग्राम संगठनो से महिलाएं उपस्थित रही।

कार्यक्रम का संचालन सीमा असवाल द्वारा किया गया।

About Author

You may have missed

Share