उन्नति स्वायत्त सहकारिता बगोली विकासखंड कर्णप्रयाग की वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन…..

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (08 अगस्त 2024)

कर्णप्रयाग। गुरुवार को उन्नति स्वायत्त सहकारिता बगोली विकासखंड कर्णप्रयाग की वार्षिक आम सभा का आयोजन अभिनंदन होटल बगोली, चमोली में किया गया। बैठक में आठ ग्राम सभाओं के अंतर्गत गठित आठ ग्राम संगठनो के 160 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।


वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रुप में ब्लॉक से सहायक खण्ड विकास अधिकारी प्रकाशचंद्र मैखुरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उन्नति कलस्टर की अध्यक्षा चंद्रकला नौटियाल द्वारा समस्त प्रतिभागियों का स्वागत एवम् आभार व्यक्त करते हुए क्लस्टर के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023/24 में संचालित गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। आम सभा बैठक में बिजनेश प्रमोटर पदम सिंह द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए रीप परियोजना की जानकारी दी गई।


आम सभा बैठक में एनआरएलएम से ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रशांत सूरी एरिया कोडिनटर नवीन नेगी, पीआरपी सावित्री देवी एवं मंजू देवी, रीप परियोजना से कर्णप्रयाग रीप् से M&E अर्जुन कंडारी, आजीविका समन्वयक ताजबर सिंह फरस्वान, कृषि सहायक अरविंद खुम्रियाल द्वारा प्रतिभाग किया गया सभी विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसने इंद्रा देवी को अध्यक्ष, अनीता देवी को कोषाध्यक्ष और सीता देवी को सर्व सम्मति से सचिव चुना गया।

कार्यक्रम का संचालन आजीविका समन्वयक ताजवर द्वारा किया गया।

About Author

You may have missed

Share