बद्रीधाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर: देखें वीडियो

हिंवाली न्यूज़

चमोली/बद्रीनाथ: भु बैकुण्ठ बद्री धाम में देर शाम से बर्फवारी के बाद अद्भुत नजारा देखने को मिला, सुबह होते ही चारो तरफ बर्फ की सफेद चादर से पूरा बद्रीधाम अद्भुत छटा बिखेर रहा था, देश विदेश से आये श्रद्धालु जहाँ भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करने से खुद को धन्य मान रहे है वही प्रकति के इस अनोखे रूप को देखकर बडे उत्साहित हो रहे हैं।

श्रद्धालुओ का कहना है कि इसी लिए उतराखण्ड को देवभूमि कहा जाता है यहाँ भगवान वास्तव में विराजमान है, प्रकृति की खूबसूरती शांत वादियां ओर आध्यत्म सब कुछ महसूस किया जा सकता है।

बर्फवारी से तापमान में भले ही गिरावट आई हो लेकिन आस्था पर कोई प्रभाव नही पडा ओर सुबह से ही भगवान बद्रीविशाल के दर्शन हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध है।

About Author

You may have missed

Share