भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पांच दिसंबर तक सभी जिलों और 15 तक सभी मंडलों में कार्यकारिणी गठन के दिये निर्देश

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (21 नवम्बर 2022)

 

देहरादून:- प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चे की कार्यकारिणी 30 नवंबर तक गठित हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पांच दिसंबर तक सभी जिलों और 15 तक सभी मंडलों में कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए हैं। वहीं, लोक सभा चुनाव से पूर्व पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके लिए एक प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान समिति का गठन किया गया है।

पार्टी के मोर्चों, विभागों एवं प्रकोष्ठों समेत जिला व मंडल स्तर की कार्यकारिणी गठन के लिए समय सीमा तय की गई। इसमें 10 दिसंबर तक प्रकोष्ठ-विभाग गठन के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश स्तर पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खजान दास एवं दीपक मेहरा शामिल हैं।

About Author

You may have missed

Share