संस्कृति स्वायत्त सहकारिता कंडारा कर्णप्रयाग द्वारा आम सभा का किया गया आयोजन……

0

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (12 सितंबर 2025)

कर्णप्रयाग। आज दिनांक 12/09/2025 को ग्रामोथान परियोजना (REAP) के अंतर्गत संस्कृति स्वायत्त सहकारिता द्वारा आज आम सभा बैठक (AGM) बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि खण्ड विकास कर्णप्रयाग के सहायक खण्ड विकास अधिकारी श्रीमान प्रकाश चन्द्र मैखुरी जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमान राजबर सिंह बिष्ट जी जिला चमोली,सहायक प्रबंधक मूल्यांकन एवं अनुश्रवण, श्रीमान महेन्द्र कफ़ोला जी सहायक जिला चमोली प्रबंधक संस्थाएं एवं समावेशन, खण्ड विकास कर्णप्रयाग के M&E श्रीमान अर्जुन कंडारी जी, कृषि विभाग से ADEO श्रीमान शुभम पाटिल जी, पशुपालन विभाग के अधिकारी चौहान जी, और CEO रोहित रावत PRP पूनम देवी एवं अन्य अथिति अनूप चौधरी, दीप चंद जी, एवं निदेशक मंडल (BOD) के अध्यक्ष श्रीमती कांता देवी जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी देवी,उपाध्यक्ष श्रीमती दर्शनी देवी जी, सचिव ममता देवी जी, एवं समस्त ग्राम संगठन (12 ग्राम संगठन) के अध्यक्षा, सचिव, और सक्रिय महिला और कलस्टर के सुरेन्द्र सिंह राणा, शिवानी देवी, कविता देवी, बिनीता बिष्ट उपस्थित रही।

 

   सर्वप्रथम सम्पूर्ण कलस्टर स्टॉफ और निदेशक मंडल के द्वारा अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सभी सम्मानित सदस्यों का बैज अलंकृत कर फूल गुच्छों से स्वागत किया गया।

मुख्य अथिति एवं विशिष्ट अतिथि और कलस्टर के अध्यक्षा और पदाधिकारी द्वारा मां सरस्वती एवं परम्परा के अनुसार दीप प्रज्वलित कर, उसके उपरान्त मां सरस्वती की प्रार्थना कर सहकारिता की अध्यक्षा श्रीमती कांता देवी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की गई।

तदोपरांत ग्राम संगठन छांतेश्वर, कुनैथ के महिला समूह द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान गा कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

इसके उपरांत कलस्टर के बिजनेस प्रमोटर सुरेन्द्र सिंह राणा के द्वारा सहकारिता का 2024–25 का पूरा ब्यौरा दिया जिसमें व्यक्तिगत लाभार्थियों, अल्ट्रा पूवर लाभार्थी, शेयर धन, सहकारिता की पूरी जानकारी दी गई।

उसके उपरान्त AGM के एजेंडे के अनुसार BOD का चुनाव प्रक्रिया हुई जिसमें BOD को यथावत रखने पर जोर दिया गया। जिसमें अध्यक्ष श्रीमती कांता देवी, उपाध्यक्ष श्रीमती दर्शनी देवी जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी देवी जी, और सचिव श्रीमती ममता देवी जी, एवं अन्य सदस्यगण यथावत रहे, केवल BOD के दो महिलाओं को BOD के सदस्य के रूप में शामिल किया गया। सुनाई ग्राम संगठन से नीमा देवी और नौसारी सुनीता देवी को BOD में शामिल किया गया।

क्रमवार पुनः जय भूमियाल देवता ग्राम संगठन कंडारा के द्वारा उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक मां नन्दा देवी राज जात यात्रा का सुन्दर मंचन किया गया। सभी दर्शकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।

विशिष्ट अतिथि श्रीमान राजबर सिंह बिष्ट जी द्वारा REAP परियोजना द्वारा महिलाओं को व्यक्तिगत उद्यम, अल्ट्रा पूवर तथा अन्य REAP परियोजना बताई गई। विशिष्ट अथिति सहायक प्रबंधक श्रीमान महेन्द्र कफ़ोला जी द्वारा REAP परियोजना के उद्देश्य और महिलाओं की आजीविका कैसे बढ़ाया जाए, और किस प्रकार के उद्यम से महिलाओं को सरकार की लखपति दीदी बनाया जाय विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सहकारिता स्तर पर व्यवसाय की गति को बढ़ाया जाए। 

उसके पश्चात ग्राम संगठन नौसारी नारी शक्ति द्वारा गढ़वाली fok Dance लोक प्रिय गीत केन लगाई बडुली का सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया *पशु पालन विभागीय अधिकारी* के द्वारा मुर्गी पालन, दुग्ध व्यवसाय और *नन्दी संरक्षण योजना के तहत बैल पालने वाला को प्रति दिन 400₹ कुल प्रति माह 12000 ₹ की योजना* बताई गई है।

उसके उपरान्त कृषि विभाग के *ADO के द्वारा कृषि विभाग द्वारा बीज, खाद, चार दिवारी , जैविक खाद तमाम प्रकार की जानकारी महिलाओं को दी गई,*

खण्ड विकास कर्णप्रयाग REAP परियोजना के *M&E श्रीमान अर्जुन कंडारी* जी द्वारा सरकार की योजना पर जोर दिया गया, किस प्रकार समूह का गठन किया गया और परियोजना का उद्देश्य और शेयर धन की गति विधि बताई गई।

*NRLM के CEO FPO* के द्वारा भी महिलाओं को मार्केटिंग के बारे में जानकारी दी गई, फलों को क्वालिटी के बारे में बताया गया।

आज आम सभा बैठक के *मुख्य अथिति खंड विकास कर्णप्रयाग के सहायक खण्ड विकास अधिकारी श्रीमान प्रकाश चन्द्र मैखुरी* जी द्वारा REAP परियोजना और केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार आपस में किस प्रकार से योजना को आपके द्वार तक पहुंचाती है…. सरकार के तमाम योजना की जानकारी दी, और महिलाओं के समस्या को सुना और उन समस्याओं को समाधान करने का पूरा विश्वास दिया।

मंच संचालन *ब्लॉक कर्णप्रयाग आजीविका समन्वयक श्रीमान ताजबर सिंह फर्स्वाण जी* द्वारा योजना की तमाम जानकारी दी गई और शेयर धन पर जोर दिया गया एवं *संस्कृति स्वायत सहकारिता कंडारा* के बिजनेस प्रमोटर *सुरेन्द्र सिंह राणा जी* द्वारा किया गया।

और में नवनिर्वाचित निदेशक मंडल (BOD) के पदाधिकारी को कलस्टर के sataff के द्वारा बधाई दी गई। और *मुख्य अथिति और विशिष्ट अतिथि को अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के द्वारा एक छोटा सा प्रतीक चिन्ह भेंट की गई*, और मुख्य अथिति और विशिष्ट अतिथियों द्वारा सुन्दर सा कार्यक्रम *कंडारा, कुनैथ, और नौसारी महिला समूह को एक प्रतीक चिन्ह देकर प्रोत्साहित* किया गया।अंत में कलस्टर के अध्यक्षा जी द्वारा बैठक में आए हुए आगंतुकों का धन्यवाद किया और बैठक को समाप्त करने की घोषणा की गई।

बैठक समाप्त के पश्चात समस्त पधारे अधिकारी एवं अथिति और ग्राम संगठन के सभी सदस्यों को अच्छे से भोजन करवाया गया।

अंत में सफल आयोजन हेतु जिला ग्रामोथान परियोजना जिला चमोली, ब्लॉक कर्णप्रयाग REAP परियोजना एवं समस्त कलस्टर और BOD सदस्यों का धन्यवाद किया गया।

About Author

Leave a Reply

You may have missed

Share