@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (19 फरवरी 2023)

काशीपुर। शहर में आज एक शर्मनाक घटनाक्रम ने मानवता को तार तार कर दिया। कटोराताल क्षेत्र में किसी निष्ठुर मां ने नवजात शिशु के शव को पालीथीन में लपेट कर फेंक दिया।

आज सुबह यहां मीट बाजार के पास लोगों ने एक पालीथीन में नवजात शिशु का शव देखा तो सन्न रह गये। नवजात शिशु का शव देखकर लोगों ने कटोराताल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात का शव कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई।

About Author