@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (07 दिसम्बर 2022)
देहरादून। कई साल पहले देहरादून के जिस इंदिरा मार्केट को रि-डेवलपमेंट की नीव हरीश रावत ने रखी थी उसका काम आज तक नहीं हो पाया। वही आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदिरा मार्केट के रि-डेवलपमेंट के कार्यों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। 242 करोड़ 32 लाख की लागत से इंद्रा मार्केट का रि – डेवलपमेंट कार्य होगा जबकि इसी दौरान मुख्य मंत्री ने कुल 257.22 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास। साथ ही 698.74 लाख की योजनाओं का लोकार्पण। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वन मंत्री सुबोध उनियाल स्थानीय विधायक खजान दास सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से 5 सौ से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा साथ ही यह योजना विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगी… वहीं सथनीय विधायक ने कहा की राजपुर क्षेत्र में कई अन्य योजनाओं पर काम को लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया है।
