आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल
@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (27 नवंबर 2023)
*आज का पंचांग एवं राशिफल*
*२७ नवम्बर २०२३*
सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – सोमवार।
तिथि – पूर्णिमा दिन – ०२:२१ मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – कृत्तिका दिन – ०१:५६ मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – शिव रात्रि – १२:४६ मि. तक उपरांत सिद्ध।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – आरंभ दिन – १०:०५ मि. से है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – ०७:३१ मि. से ०९:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४६ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२२ मि.।
व्रत – देव दिपावली।
पर्व – देव दीपावली।
*आज विशेष -* *कृत्तिका नक्षत्र युक्त स्नान दान आदि की कार्तिक पूर्णिमा,देव दीपावली काशी में महोत्सव,सायंकाल में क्षीरसागर आदि का दान,रासयात्रा,तुलसी विदाई,सायं मत्स्यावतार,कार्तिकेय दर्शन,त्रिपुरोत्सव,भीष्म पंचक समाप्ति,हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला एवं पुष्कर में स्नान दीपदान आदि,श्री महावीर रथोत्सव (जैन),श्रीगुरु नानकदेव जयन्ती,मन्वादि पूर्णिमा,मृत्युबाण आरंभ दिन – १०:०५ मि. से,यायीजय एवं सर्वार्थसिद्धि योग दिन – ०१:५६ मि. से।*
*कल विशेष -* *मार्गशीर्ष मास आरंभ,भगवान नारायण का सबसे प्रिय माह मार्गशीर्ष,कार्तिक व्रत का पारण,धन धान्य व्रत आरंभ,वाराह पुराण अनुसार धन प्राप्ति के लिए १ वर्ष तक किया जाने वाला व्रत प्रारंभ,मृत्युबाण समाप्ति दिन – ०९:३२ मि. पर,शुभ अशुभ दुगुना फलदायी द्विपुष्कर योग दिन – ०२:०२ मि. से।*
राशिफल
मेष राशि – आज मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव होने की संभावना है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है।
वृष राशि – आज स्वार्थी लोगों से दूर रहें। शत्रु पराजित होंगे।खर्चों पर नियंत्रण रखें । वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी को इससे ठेस पहुँच सकती है। व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा।लंबे समय से छोटी-मोटी बीमारियों को झेलने वालों को राहत मिलेगी।
मिथुन राशि – आज पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सफलता मिलेगी प्रियजनों से भेंट होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।किसी गंभीर स्थिति से बचें अच्छा रहेगा।
कर्क राशि – आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना लेगा।आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। वाहन धीमी गति से चलाएं।
सिंह राशि – आज राजकीय मामलों में सफलता संभव है।धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर सकते हैं।परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा।
कन्या राशि – आज जोखिम के कार्यों से दूर रहे हैं। बातचीत में नरमी बरतें। विवादस्पद मामले सुलझेंगे। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नौकरी और करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है।
तुला राशि – आज झुकाव आध्यात्मिकता की और रहेगा। किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है।आपके कुशलता से सभी प्रभावित होंगे।
वृश्चिक राशि – आज स्वयं को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें। जीवनसाथी से मधुरता का भाव रहेगा। शेयर में धन का निवेश सोच समझकर करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
धनु राशि – आज सामूहिक कार्यों में सभी की सलाह से आगे बढऩा लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।
मकर राशि – आज दिन बहुत अच्छा है। आज हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है।किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है।विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
कुम्भ राशि – आज कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले हैं। कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है।पहले से कुछ अधिक अच्छा महसूस करेगे।पैसो के प्रति अधिक उत्कंठा रखेगे। किसी से बहस न करें।
मीन राशि – आज यात्रा करनी पड़ सकती है।काम में पूरी तरह से खरे उतरेंगे ।पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे।धर्म में आस्था बढ़ेगी।उपहार या पैसे मिल सकते है। व्यापारिक सौदे हाथ आने से उत्साह बढ़ेगा।