भिकियासैंण–रामनगर मार्ग पर बड़ा हादसा, शीलापानी के पास बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत की सूचना…..

0

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (30 दिसम्बर 2025)

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण–रामनगर मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। द्वाराहाट– भिकियासैंण–बासोट होते हुए रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस सुबह करीब 8 बजे भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर आगे शीलापानी (विनायक क्षेत्र) में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में 7 यात्रियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

मौके पर उपजिलाधिकारी भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार तथा उप निरीक्षक संजय जोशी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एंबुलेंस सेवा भी मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए भेजा जा रहा है। घटना की विस्तृत जानकारी और मृतकों की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

About Author

Leave a Reply

You may have missed

Share