@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (17 दिसम्बर 2022)
गौचर। कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुये नगरपालिका अध्यक्ष गौचर अंजू बिष्ट द्वारा शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।

पालिका परिषद के अवर अभियंता राजीव चौहान ने बताया कि अध्यक्ष महोदया के आदेशानुसार शहर में पांच स्थानों में एक – एक क्विंटल लकड़ियों से अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। जिसका फायदा शहरवासियों को मिल रहा है।
