@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (28-11-2026)

चमोली। पीपलकोटी में खाई में गिरने से महिला की मौत, पुलिस एवं SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

 

दिनांक 28.11.2026 को चौकी पीपलकोटी पर एक महिला के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल SDRF टीम को मौके पर बुलाया गया।

 

पुलिस एवं SDRF की संयुक्त टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए महिला के शव को खाई से बाहर निकाला।

 

मृतका की पहचान नीलम वर्मा (उम्र 52 वर्ष), निवासी वर्मा ज्वैलर्स, पीपलकोटी, मूल निवासी मोहल्ला सुनारों वाली गली, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।

 

पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा जा रहा है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

जनपद पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

 

About Author