पिथौरागढ़: 24 घंटे बाद निकाले गए चट्टान के नीचे दबे 3 मासूम बच्चों समेत 7 शव

@हिंवाली न्यूज ब्यूरो (09 अक्टूबर 2023)

पिथौरागढ़।  दिनाँक 08 अक्टूबर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि धारचूला- गूंजी मोटरमार्ग पर थक्ति झरने के पास एक वाहन पर पहाड़ से मलबा गिर गया है जिसमें 09 सवारों के दबे होने की संभावना जताई गई।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रात्रि हो जाने व पहाड़ से लगातार गिर रहे मलबे के कारण संभावित खतरे को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा।

आज दिनाँक 09 अक्टूबर को पुनः प्रातः से ही SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अन्य बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित कर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

उक्त वाहन (UK05 CA 3803) में कुल 07 लोग सवार थे। SDRF टीम द्वारा जेसीबी द्वारा मलबा हटाये जाने के उपरांत रेस्क्यू उपकरणों का प्रयोग करते हुए वाहन के अंदर फंसे 07 लोगों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतकों का विवरण निम्नवत है:-*
01. तुलाराम s/o धनीराम, उम्र 60 वर्ष
02. आशु देवी W/0 तुलाराम, उम्र 57 वर्ष
03. किशन सिंह, उम्र 36 वर्ष
04. कुलु D/O पिरान सिंह, उम्र 13 वर्ष
05. कशी D/O उपरोक्त, उम्र 12 वर्ष
06. नितिन S/O उपरोक्त, उम्र 16 वर्ष
07. नेपाली मजदूर है नाम पता अज्ञात
सभी लोग निवासी न्पलच्यु गांव, पिथौरागढ़ के निवासी हैं।

About Author

You may have missed

Share