@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (14 नवम्बर 2022)

 

चमोली: बद्रीनाथ के कपाट बंद होने के अवसर पर 19 नवंबर को जनपद में अवकाश रहेगा। जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी चंदन बनकोटी ने बताया कि 4 नवंबर को हरिबोधनी एकादशी हेतु जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। बाद में 4 नवंबर को शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। 4 नवंबर 2022 को घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर स्थानीय जनभावनाओं वह आस्था को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर 2022 को श्री बद्रीनाथ जी के कपाट बंद एवं श्री बदरीनाथ धाम में बद्री विशाल जी के वर्ष में होने वाले अंतिम दर्शनार्थ स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है

About Author