सात दिवसीय NSS शिविर का हुआ समापन ….
@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (22 मार्च 2025)
पोखरी।आज दिनांक 22 मार्च 2026 को उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पोखरी का सात दिवसीय NSS शिविर का सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ भव्य समापन किया गया। इसमें महिला मंगल दल अध्यक्ष मयानी की श्रीमती सरस्वती देवी द्वारा किया गया और उनके द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी के एन एस एस स्वयंसेवियों के द्वारा किए गए कार्य की काफी सराहना की गई और उनके द्वारा यह भी बताया गया कि अपने छात्र जीवन में चल रहे कार्यों का किस प्रकार आपके द्वारा निर्वाह किया जाना है इस मौके पर राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी का समस्त स्टाफ और एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री विष्णु कुमार कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप कठैत, सह प्रभारी श्रीमती अंजना चौहान और आशीष सिंह मौजूद थे