@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (23 नवम्बर 2022)

 

लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर की पैरवी

दिल्ली:- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की,

विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की, विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा के विषय में लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर विस्तृत में चर्चा वार्ता की,

केंद्रीय मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को उत्तराखण्ड के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

About Author