नन्दप्रयाग पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का जोरदार स्वागत

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (12 दिसम्बर 2022)

नंदप्रयाग। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के नन्दप्रयाग (चमोली) पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव मण्डल अध्यक्ष कुंवर कंडेरी , पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोंगो ने जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के नन्दप्रयाग पहुंचने पर उनके अनुयाईयों और स्थानीय लोंगो ने बडी संख्या में पहुंचकर फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर डॉ सौरभ वैष्णव, सूरी बुटोला,नरेंद्र तोपाल,चन्द्र सिंह रावत,गुड्डू झिंक्वाण, पंकज सजवाण समेत पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री रात्रि विश्राम के लिए लोनिवि गेस्ट हाउस गोपेश्वर पहुंचे। 13 दिसंबर को प्रातः 10ः30 बजे सतपाल महाराज जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक एवं अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अपराह्न 2ः30 बजे श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।

About Author

You may have missed

Share