आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (26 मार्च 2023)

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*२६ मार्च २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – चैत्र।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – पंचमी सायं – ०६:५१ मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – कृत्तिका दिन – ०४:२० मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – प्रीति रात्रि – ०१:४९ मि. तक उपरांत आयुष्मान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है|
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०४:३१ मि. से सायं – ०६:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:०० मि.।
सूर्यास्त – ०६:०८ मि.।
व्रत – नवरात्रि,श्री पंचमी।
पर्व – नववर्ष,नवरात्रि,श्रीराम राज्य महोत्सव।

आज विशेष

स्कन्दमाता देवी एवं विशालाक्षी देवी दर्शन पूजन यात्रा,श्री पंचमी,श्रीलक्ष्मी पूजन,श्रीराम राज्य महोत्सव,मीन अवतार,कल्पादि पंचमी,पशुपतिश्वर पूजन,जैनियों का पुष्पांजलि व्रत आरंभ।

कल विशेष

श्री कात्यायनी देवी एवं श्री ललिता गौरी दर्शन पूजन,श्री स्कन्द षष्ठी एवं रवि षष्ठी व्रत,विहार एवं झारखंड का चैती छठ,श्री स्कन्द दमनकोत्सव,सर्वार्थ सिद्धि एवं रवियोग सायं – ०५:२९ मि. तक उपरांत सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग ।

राशिफल

मेषराशि – आज कार्यों में रुकावट आ सकती है।कार्यस्थल पर सावधानी बरतें।अपने से बड़ों के प्रति समर्पित रहें,परन्तु शत्रुओं से सावधान भी रहें|

वृष राशि – आज मांगलिक कार्यों में खर्च होगा परन्तु विरोधी सक्रिय रहेगें।कारोबार में विस्तार होगा।नए मित्र बनेंगे जो बाद में लाभकारी सिद्ध होंगे।धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि – आज पारिवारिक सोहार्द बनाकर रखें।किसी की मदद से कार्य पूर्ण होंगे।व्यापार में परिवर्तन के योग है,सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क राशि – आज अपने कार्य से खुश रहेंगे तथा समय के साथ स्थिति अनुकूल बनेगी।जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा।कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह राशि – आज सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करें।व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि – आज समय अच्छा चल रहा है।सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा।महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते हैं।नेत्र में पीड़ा हो सकती है।

तुला राशि – आज समय का ध्यान रखें।परिवारजनों के सहयोग से कार्य संपन्न होगा।जायदाद संबंधित मामले सुलझ सकते हैं।न्यायपक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन भर आलस्य हावी रहेगा।जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।लेन-देन मक सावधानी रखें।पुराने मित्रों से भेंट होगी।निवेश से लाभ संभव है।

धनु राशि – आज लाभ संभव है,जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा।वाहन सुख संभव है।यात्रा हो सकती है।शत्रुओं से सावधान रहें|

मकर राशि – आज अपनों से संबंध कमजोर होंगे।कार्य को करने से पहले समझें और समर्पित रहें,तो ही सफल होंगे।सतर्कता से निवेश करें।न्यायपक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि – आज समय रहते कार्यों को पूर्ण करें।लंबे समय रुका कार्य पूर्ण होगा।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।विवादों से बचें।

मीन राशि – आज कार्य आत्मविश्वास से पूर्ण करें।किसी बडे़ कार्य में सफलता मिलेगी।घरेलू खर्च बढ़ेंगे।पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है।जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

 

About Author

Share