आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (30 मार्च 2023)

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*३० मार्च २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – चैत्र।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – वृहस्पतिवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – नवमी रात्रि – ११:५७ मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि – ११:३३ मि. तक उपरांत पुष्य।
योग – अतिगण्ड रात्रि – ०१:४६ मि. तक उपरांत सुकर्मा।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है|
चंद्र राशि – मिथुन दिन – ०४:५७ मि. तक उपरांत कर्क।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०१:३१ मि. से – ०३:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०५:५७ मि.।
सूर्यास्त – ०६:११ मि.।
व्रत – नवरात्रि,महानवमी,श्रीराम नवमी।
पर्व – नववर्ष,महानवमी,श्रीराम जन्मोत्सव।

आज विशेष

श्री सिद्धिदात्री देवी एवं श्री महालक्ष्मी गौरी दर्शन पूजन,श्री महानवमी एवं दुर्गा व्रत,श्रीराम नवमी व्रत,श्रीरामावतार जन्मोत्सव मध्याह्न कर्क लग्न में,श्रीराम जन्मभूमि रामलला दर्शन,सरयू स्नान,श्रीरामचरितमानस जयंती,तारा जयंती,स्वामी नारायण जयंती,नवमी की प्रातः से लेकर रात्रि – ११:५७ मि. तक हवन पूजन आदि,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – ११:३३ मि. तक उपरांत गुरु पुष्य एवं सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग।

कल विशेष

रेवती नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – ०३:१७ मि. पर,वृहस्पति अस्त पश्चिम में दिन – ०४:३४ मि. पर।

विशेष

आज ही कन्या पूजन एवं हवन सम्पूर्ण (पूरे) दिन ।
आज ही मध्याह्न कर्क लग्न में श्रीराम जन्मोत्सव 
नवमी के अंतिम चरण में पारण करने वाले – आज ही रात्रि – १० बजे से रात्रि – ११:५३ मि. तक।
तथा दशमी में पारण करने वाले – ३१/०३/२३ दिन – शुक्रवार को प्रातः काल सूर्योदय – ०५:५७ मि. के बाद ।

नोट – निर्णय सिन्धु में नवमी के अंतिम चरण तथा दशमी दोनों में पारण का लिखा है अतः अपने कुलाचार (परंपरा) तथा गुरुजी एवं पूरोहित जी (पंडित जी) के आदेशानुसार पारण करें।

राशिफल

मेष- आज व्यवसाय में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा,पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा,स्वास्थ्य का ख्याल रखें,यात्रा सुखद रहेगी।

वृष – आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है,अत: इस समय शांत और सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण है,मानसिक अशांति स्वास्थ्य सम्बंधित विकारों का कारण बन सकती है।

मिथुन – आज पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं,दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा,पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

कर्क – आज आर्थिक रूप से समय अच्छा है,कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है,प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं।

सिंह – आज व्यावसायिक यात्राएं आपके लिए लाभदायक रहेंगी,किन्तु थकावट के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है,समय अच्छा है।

कन्या – आज सफलता मिलेगी,अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अच्छा समय है,अचानक काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला – आज कार्यों में वृद्धि संभव है, नई साझेदारी में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है,पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा,शुभ घटना घट सकती है।

वृश्चिक – आज अच्छा लाभ संभव है,भूमि,वाहन आदि का सुख मिलेगा,वैवाहिक जीवन में आनंद रहेग।

धनु – आज आर्थिक रूप से समृद्ध रहेगें,परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा,जीवनसाथी से शुभ संकेत हैं,किसी पवित्र स्थान की यात्रा हो सकती है।

मकर – आज दिन शुभ है,आर्थिक रूप से अच्छा समय है,धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे,परिवार के सुख के लिए भौतिक वस्तुओं पर खर्च होग।

कुंभ – आज निवेश के लिए विशेषज्ञ का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा,दोस्तों की मदद से समस्याओं का हल पा सकते हैं,जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन – आज व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ संभव है,अपने मेहनत के आधार पर अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे,परियोजनाएं प्रगति करेंगी।

About Author

You may have missed

Share