रमेश मैखुरी को चमोली जिले की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगामी चुनावों में जीत दिलाना मेरी प्राथमिकता … रमेश मैखुरी

चमोली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिऐ छात्र राजनीति से अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत करने वाले रमेश मैखुरी को भारतीय जनता पार्टी ने चमोली जिले का जिलाध्यक्ष जिम्मेदारी दी है। इससे उनके पैतृक गांव मैखुरा सहित जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। लोगों द्वारा उन्हें फोन और सोशियल मीडिया के माध्यम से बधाई दी गई है।
मीडिया से बातचीत में रमेश मैखुरी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व केन्द्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने मुझ जैसे जमीनी कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी है। यह मेरा ही नहीं बल्कि पार्टी के हर एक कार्यकर्ता का सम्मान है। जिस तरह से एक जमीनी कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी है। उसमें पार्टी के हर एक कार्यकर्ता का मनोबल ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर चमोली जिले में पार्टी को एकजुट कर इन चुनावों में भाजपा को जीत दिलाना मेरी प्राथमिकता है।
रमेश मैखुरी छात्र राजनीति में गढ़वाल विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष और बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे। संगठन में एमबीबीपी में चमोली और रूद्रप्रयाग जिले का विभाग संयोजक से शुरूआत करने वाले रमेश मैखुरी बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य के साथ ही थराली विधानसभा के प्रभारी भी रहे हैं। वर्तमान में मैखुरी के पास बद्रीनाथ विधानसभा के प्रभारी के साथ ही जिला प्रशिक्षण प्रमुख की जिम्मेदारी भी है।
रमेश मैखुरी को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, कर्णप्रयाग के नगर अध्यक्ष नवीन नवानी, गौचर नगर मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, एससी के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, नगर महामंत्री कर्णप्रयाग चेतन मनोड़ी, महिला मोर्चा की चंद्रकला तिवाड़ी, मनोरमा नैनवाल, आशा डिमरी, ममता राणा, सरोज हटवाल, गौचर के सुरेश कुमार, प्रदीप चौहान, प्रदीप लखेड़ा, दिनेश बिष्ट, भूपेंद्र नेगी, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, गजेन्द्र नयाल, दलवीर कनवासी, कमल सिंह भंडारी, कुंवर सिंह, दिनेश डिमरी, आनन्द सिंह बिष्ट,भीम सिंह गुसाईं आदि ने खुशी व्यक्त की है।

About Author

You may have missed

Share