नन्दानगर : निपुण भारत के तहत ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता व अबेकस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन……
@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (19 दिसम्बर 2025)
चमोली। गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र नंदानगर के द्वारा आयोजित निपुण भारत के तहत ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता और अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी नंदानगर सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक संदर्भ संसाधन अंकिता बिष्ट द्वारा की गई।

निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में आरव रा.प्रा.वि. फाली ने प्रथम स्थान, ईशानी रा.प्रा.वि.ग्वाड ने द्वितीय स्थान एंव ईशांत रा.प्रा.वि.इनोलीधार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साथ ही अबेकस में रा.प्रा.वि. रामणी की गुंजन ने प्रथम स्थान एवं लक्की रा.प्रा.वि. सेमा ने द्वितीय स्थान एंव रा.प्रा.वि.लाखी से प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर बी आर सी सुखवीर असवाल, सी आर सी फरखेत सनूप लाल, सी आर सी सेमा कुसुम पुंडीर, एन पी आर सी प्रभारी उसतोली रणवीर सिंह,शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रेम नौटियाल व अन्य स्कूलों से आये हुए अध्यापक उपस्थित रहे।