चमोली – दुःखद घटना.. थराली -कुराड़ मोटरमार्ग पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 08 लोग घायल।

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (17 दिसम्बर 2025)

आज बुधवार को विकासखंड थराली के ग्राम पंचायत कुराड़ के जड़ामार तोक के समीप एक बोलेरो वाहन (वाहन संख्या UK11TA 2334) दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चालक दिनेश बोलेरो वाहन में सवारी लेकर थराली से लेटाल के लिए जा रहा था, वाहन में 08 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें गम्मा राम उम्र 65 वर्ष, बासपा राम उम्र 62 वर्ष, दिनेश उम्र 50 वर्ष, विजय उम्र 24 वर्ष, दीपा उम्र 22 वर्ष ,प्रेम कुमार उम्र 22 वर्ष,बबली पुत्री दीपा उम्र 3 वर्ष, अमीषा देवी पत्नी विजय राम उम्र 20 वर्ष घायल हो गए हैं।

 

सभी घायलों को तहसील प्रशासन, डीडीआरएफ एवं पुलिस टीम थाना थराली की मदद से रेस्क्यू कर उपचार हेतु सीएचसी थराली पहुंचाया गया है,चालक दिनेश उम्र 50 वर्ष व विजय उम्र 24 वर्ष को हायर सेंटर रेफर किया गया हैं।

About Author

You may have missed

Share