आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल…..

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (26 फरवरी 2024)

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*२६ फरवरी २०२४*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – उत्तरायण |
मास – फाल्गुन।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – शिशिर।
दिन – सोमवार।
तिथि – द्वितीया रात्रि – ०९:१४ मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी रात्रि – ०२:४७ मि. तक उपरांत हस्त।
योग – धृति दिन – ०२:२१ मि. तक उपरांत शूल।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह प्रातः – ०६:४९ मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – कुम्भ।
सूर्य नक्षत्र – शतभिषा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – प्रातः – ०७:३१ मि. से ०९:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:२१ मि.।
सूर्यास्त – ०५:४७ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष-* *यायी जययोग रात्रि – ०९:१४ मि. से।*

*कल विशेष -* *भद्रा पाताल की दिन – १०:१४ मि. से रात्रि – ११:१५ मि. तक,भौम जया सिद्धयोग रात्रि – ११:१५ मि. तक।*

राशिफल

मेष राशि – आज दिन कम ठीक है अतः कार्यों को सोच-विचार कर करें।व्यापार में नुकसान हो सकता है।कानून के क्षेत्र में सावधान रहें।विवाद संभव है अतः सावधान रहें।

वृष राशि – आज दिन मिलाजुला है,कार्य स्थल पर कुछ विवाद संभव है।यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभदायक रहेगा।धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में शामिल होंगे।

मिथुन राशि – आज दिन कम ठीक है,अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की आवश्यकता है।एक समय पर एक ही काम करें।अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित होगा।

 

कर्क राशि – आज दिन अच्छा है एवं समय अनुकूल है।बिलंबित कार्यों में गति आएगी।मन प्रसन्न रहेगा।प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि – आज दिन ठीक है,परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।पारिवारिक प्रेम बना रहेगा।शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है,कानूनी अड़चनें आ सकती हैं।किसी बात से बेचैन रहेंगे।यात्रा में दुर्घटना का योग है।शत्रुओं से सावधान रहें।

तुला राशि – आज दिन मिला जुला है।समय का ध्यान दें एवं गलतियों में सुधार करें।कई दिनों से बिलंबित कार्य सुलझ सकते हैं।किसी प्रभावकारी व्यक्ति से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक है,चिंता को त्यागें जो होगा अच्छा होगा।व्यर्थ का सोचना बंद करें। वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे।शत्रु से सावधान रहें

धनु राशि – आज दिन ठीक नहीं है,पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।विवाद में धन खर्च होगा।वाहन से सावधान रहें दुर्घटना संभव है।

मकर राशि – आज दिन मिलाजुला असरदार है,समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे।पारिवार में आई समस्या का निदान होगा।रंगमंच से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि – आज अनजान लोगों से सावधान रहें।कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे।खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें।अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

मीन राशि – आज दिन उत्तम है,व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं।कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे।व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।सामाजिक क्षेत्र में यश मिलेगा।

About Author

Share