बद्रीनाथ हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं की कार: देवभूमि में टला बड़ा हादसा, सुरक्षित बचे यात्री!
@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (24 अप्रैल 2026)
चमोली के कुहेड़ के पास एक तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट डिजायर कार, जिसका नंबर UK 08 TA 1552 बताया जा रहा है, अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई और सड़क पर ही पलट गई।
गाड़ी में हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, लता शर्मा, नवीन कुमार शर्मा और विशाखा शर्मा सवार थे, जो बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। गाड़ी गोविंदपुर बाजितपुर निवासी दलीप कुमार सिंह चला रहे थे। गनीमत रही कि कार में सवार सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं। वर्चुअल पुलिस थाने से मिली सूचना पर चमोली कोतवाली की पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने पलक झपकते ही मोर्चा संभाला। देवदूत बनकर आए इन लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस के जरिए घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार किया गया।