राजकीय महाविद्यालय नंदासैण में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के अंतर्गत अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न….

0

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (28 अप्रैल 2026)

*नंदासैण, 28 अप्रैल 2026।* राजकीय महाविद्यालय, नंदासैण में आज उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन की महत्वाकांक्षी ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के अंतर्गत एक-दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का गरिमापूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराकर उन्हें भविष्य के सशक्त उद्यमी के रूप में तैयार करना था।

 

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री अमर चंद्र विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। अपने विनम्र संबोधन में उन्होंने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया तथा कहा कि यह योजना माननीय मुख्यमंत्री जी के ‘आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस अवसर का सदुपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया।

 

मुख्य वक्ता एवं योजना के प्रोजेक्ट ऑफिसर व मेंटर श्री विनोद नेगी का महाविद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। श्री नेगी जी ने अत्यंत सरल एवं प्रभावी शैली में विद्यार्थियों को स्टार्टअप की अवधारणा, व्यवसाय योजना, सरकारी योजनाओं, सीड फंडिंग एवं स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों की संभावनाओं से अवगत कराया। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थीगण अत्यंत लाभान्वित हुए।

 

नोडल अधिकारी डॉ. नीटू दत्त नौटियाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि योजना के आगामी चरणों में विद्यार्थियों को विशेषज्ञ मेंटरशिप एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापकगण डॉ. जयप्रकाश आर्य, श्री सूरज कुमार, डॉ. पूनम नेगी तथा समस्त कर्मचारीगण श्री भगत कुमार, श्री प्रवीण बोहरा, सुश्री दीक्षा कीमोटी, श्रीमती गायत्री देवी, श्री ललित लाल, श्रीमती रूद्र देवी, श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती उषा देवी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण सादर उपस्थित रहे।

 

महाविद्यालय परिवार इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उच्च शिक्षा विभाग एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है।

About Author

Leave a Reply

You may have missed

Share