चर्चाओं का बाजार गरमाया,बद्रीनाथ सीट पर हलचल तेज! प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता केंतुरा रावत भी लड़ेंगी चुनाव?
@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (18 अप्रैल 2026)
चमोली। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब कई चर्चाएं चल रही हैं। पहली बार यहां स्थानीय महिला प्रत्याशी के नाम को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
वर्तमान में यहां राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। आपको बता दें कि इस सीट पर वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है वहीं भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र भंडारी को लेकर भाजपा संगठन में एकराय नहीं बन पा रही है क्योंकि हालिया दो सर्वे में राजेंद्र भंडारी भाजपा संगठन के पैरामीटर पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। ऐसे में संगठन के सूत्रों के मुताबिक भाजपा यहां बड़ा बदलाव करते हुए किसी महिला पर दांव खेल सकती है। जिसमें वर्तमान में योगिता केंतुरा रावत का नाम भी चर्चाओं में हैं।
बद्रीनाथ विधानसभा सीट के तीन ब्लॉक में दशोली ब्लॉक जीत हार तय करने वाले ब्लॉक में महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यहां गोपेश्वर महाविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थान हैं जहां युवाओं की सर्वाधिक संख्या है। ऐसे में युवाओं का झुकाव ही जीत हार का मानक तय कर सकता है।
बताया जा रहा है कि योगिता केंतुरा रावत के पति जिनकी भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ बताई जा रही है वहीं सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी उनकी बद्रीनाथ विधानसभा के तीनों ब्लॉक पोखरी , जोशीमठ और दशोली में अच्छी पकड़ मानी जा रही है। ऐसे में संभावनाएं हैं कि भाजपा योगिता पर भी अपना दांव खेल सकती है।