सीमांत जनपद चमोली के शिक्षक महेंद्र चौहान को डिजिटल शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मानित……

0

@हिंवाली न्यूज़ ब्यूरो (07 मई 2026)

चमोली। राजकीय इंटर कॉलेज थिरपाक, जनपद चमोली के प्रवक्ता (गणित) महेंद्र चौहान को डिजिटल शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मैनकाइंड फार्मा एवं सीड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वार्षिक राष्ट्रीय विमर्श “विमर्श 2.0” कार्यक्रम में कोयम्बटूर (तमिलनाडु) में प्रदान किया गया।

ज्ञात हो कि मैनकाइंड फार्मा एवं सीड्स संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में लगभग 1100 डिजिटल स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही हैं। वार्षिक समीक्षा एवं गुणवत्ता शिक्षण के मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का चयन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से महेंद्र चौहान का चयन विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

शिक्षा निदेशक माध्यमिक, उत्तराखंड की अनुमति से महेंद्र चौहान को राष्ट्रीय विमर्श कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु कोयम्बटूर भेजा गया, जहां उन्हें KYAN डिजिटल स्मार्ट क्लास के प्रभावी एवं उत्कृष्ट संचालन, नवाचार आधारित शिक्षण तथा छात्रों के शैक्षणिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महेंद्र चौहान विगत 29 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं तथा वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज थिरपाक में प्रवक्ता (गणित) के पद पर कार्यरत हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय का परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा है तथा डिजिटल शिक्षण पद्धति के माध्यम से छात्र उपस्थिति, नामांकन एवं अभिभावकों के विश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा इसे जनपद चमोली एवं उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

 

 

👇👇

**महेंद्र चौहान**

**प्रवक्ता (गणित)**

राजकीय इंटर कॉलेज, थिरपाक, चमोली, उत्तराखंड

 

 

### **प्रोफाइल सार**

 

29 वर्षों के अनुभव के साथ एक नवाचारी एवं समर्पित गणित शिक्षक, जिन्होंने डिजिटल शिक्षण (KYAN स्मार्ट क्लास) के माध्यम से विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति एवं परिणामों में उल्लेखनीय सुधार किया।

 

 

### **शैक्षणिक योग्यता**

 

* हाईस्कूल – GIC सांवरी सैण

* इंटरमीडिएट – GIC नन्दप्रयाग

* स्नातक, स्नातकोत्तर

* शिक्षा स्नातक (B.Ed.)

* विधि स्नातक (LLB) – GPG कॉलेज, गोपेश्वर

 

 

### **सेवा विवरण**

 

* 1998: TGT (गणित), शिक्षा विभाग, उत्तराखंड

* 2020–वर्तमान: प्रवक्ता (गणित)

* कुल अनुभव: 29+ वर्ष

 

 

### **मुख्य उपलब्धियाँ**

 

* परिषदीय परीक्षाफल: **100%**

* KYAN डिजिटल स्मार्ट क्लास का सफल संचालन (200+ छात्र लाभान्वित)

* सभी शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण हेतु प्रशिक्षित

* छात्र अनुपस्थिति में उल्लेखनीय कमी

* 13 छात्रों का निजी विद्यालयों से नामांकन

* उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से **एकमात्र चयनित शिक्षक**

* *मैनकाइंड विमर्श 2.0, कोयम्बटूर* में **उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित**

 

 

### **नेतृत्व एवं दायित्व**

 

* ICT प्रभारी

* स्मार्ट क्लास (KYAN) प्रभारी

* अभिभावक-शिक्षक समन्वयक

* क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक गतिविधि समन्वयक

* स्वच्छता एवं वृक्षारोपण (ग्रीन स्कूल विज़न) प्रभारी

 

 

### **शैक्षणिक पहल**

 

* JEE Mains हेतु विशेष कक्षाएँ एवं डिजिटल ट्यूटोरियल

* हैंड्स-ऑन लर्निंग एवं स्मार्ट क्लास टाइम-टेबल

* तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों का प्रभावी उपयोग

 

 

### **प्रभाव (Impact)**

 

* छात्र उपस्थिति में सुधार

* अभिभावकों का बढ़ा विश्वास एवं संतुष्टि

* विद्यालय में नामांकन वृद्धि

* डिजिटल लर्निंग संस्कृति का सफल विकास

 

 

**वर्तमान स्थान **

ग्राम – मैठाणा, विकासखण्ड – दशोली, जनपद – चमोली (उत्तराखंड)

About Author

Leave a Reply

You may have missed

Share